फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम--

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को ले जाने के आरोपी युवक की दोबारा गिरफ्तारी से परिजन व उसके साथी खफा हो गए। भीड़ थाने पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


एक युवती 29 मई को गांव से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव निवासी रामसागर पर युवती को अगवा करने का आरोप लगा एक जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दिन शाम को युवती मिल गई। लेकिन, पुलिस ने रामसागर को पकड़ लिया। युवती का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज हुए। आरोपी को पुलिस ने रविवार को थाने से छोड़ दिया। बुधवार को उसे दुबारा गिरफ्तार किया गया तो परिजन भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस ने रकम ऐंठने के लिए दोबारा गिरफ्तारी की है। थानेदार आरके पटेल का कहना है कि कक्षा आठ के सर्टिफिकेट के अनुसार युवती बालिग निकली। लड़की ने पुलिस में बयान दर्ज कराए थे। कोई आरोप नहीं लगाए थे। अब कोर्ट में युवती ने बयान में अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है।

-युवती को ले जाने के मामले में पकड़े गए युवक को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोबारा पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें