फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। इलाहाबाद से दिल्ली लौट रहे अनाज कारोबारी की कार शुक्रवार की रात नेशनल हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कारोबारी की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। इधर, परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे की वजह ट्रक के पीछे की लाइट बंद होना बताई जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पश्चिमी सरस्वती विहार प्रीतमपुर (तरुण इन्क्लेव सेकेंड फ्लोर) निवासी अनिल मेहता के बेटे हनेस मेहता (38) अनाज के निर्यातक थे। हनेस इलाहाबाद हाईकोर्ट किसी काम से पत्नी मारियाना मेहता (32) के साथ आए थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे खुद कार ड्राइव कर दिल्ली लौट रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र में उमरा

भोगलपुर मोड़ के पास हाईवे पर एक ढाबे के बाहर ट्रक खड़ा था। कार उसी में पीछे से जा टकराई। तेज आवास सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल दंपति को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में हनेश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद मारियाना को कानपुर रेफर किया गया। सूचना पर शहर कोतवाल शैलेंद्र सिंह रात को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हनेश के परिजनों को सूचना दी। दिल्ली से
विज्ञापन


हनेश का छोटा भाई सुमित और दोस्त मनप्रीत शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मनप्रीत ने बताया कि दो साल पहले मारियाना से हनेश की शादी हुई थी। मारियाना रूस की रहने वाली है। खागा कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले घायल मौके से चले गए थे। कार काफी क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रक और कार को थाने में खड़ा कराया गया है। परिजनों की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


नोएडा के ध्यानार्थ ---------------

फोटो संख्या एवं परिचय
17- खागा हाईवे पर ट्रक में घुसी कार।

ट्रक में घुसी कार, कारोबारी पति की मौत, पत्नी गंभीर

हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र में उमरा भोगलपुर मोड़ के पास हुआ हादसा
इलाहाबाद से लौट रहे थे दिल्ली के कारोबारी दंपति, ट्रक की नहीं जल रही थी लाइट

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें