फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में जीजा-साली के सिर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रक की टक्कर से शनिवार रात मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी मुखतार का बेटा अनवार(35) की लखनऊ रोड बाईपास के पास खराद कारखाने की दुकान है। उनके खालू अली अहमद का बेटा जकी (40) पैर से निशक्त गोपालनगर में वेल्डिंग की दुकान में काम करता है। रोज की तरह अनवार कारखाना बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते से जकी को बाइक में बैठा लिया। नउवाबाग हाईवे पर पेट्रोल पंप के पहुंचे। कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछल कर दोनों डिवाइडर की दीवार से टकराए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सनगांव के लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। अनवार की एक बेटी और दो बेटे हैं। जकी अविवाहित है। उस पर दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी थी। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद लगे जाम को हटवाया गया है। हादसा करने वाला ट्रक मौके से भाग निकला है।
ट्रक की टक्कर से मौसेरे भाइयों की मौत
- हादसे के बाद यातायात हुआ प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
मारपीट में 12 का चालान
फतेहपुर। मारपीट की घटनाओं में 12 लोगों का चालान हुआ है। हुसैनगंज पुलिस ने तीन मलवां से दो, किशनपुर से तीन, बिंदकी से दो, हथगाम से दो आरोपियों का मारपीट में चालान हुआ है।
विज्ञापन

ब्यूरो

इक्तीस वाहनों से 89 सौ वसूले
फतेहपुर। यातायात पुलिस ने वाहनों के चेकिंग अभियान में 31 वाहनों से 89 सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। 42 वाहनों का चालान हुआ। छह वाहन सीज किए गए हैं। यातायात प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि ज्वालागंज और जिला अस्पताल तिराहे पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ब्यूरो

मवेशियों लदा ट्रक पकड़ा
थरियांव। पुलिस ने पूर्वी बाईपास हाईवे पर शनिवार को मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा है। एसआई विद्याराम यादव ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई। कौशांबी के करारी निवासी बृजलाल सरोज, प्रयागराज हंडिया के अंजना निवासी संजय वैगा, बिझिवनिया उतरांव निवासी सिराज को ट्रक से पकड़ा गया। आरोपियों के ट्रक से 18 मवेशी बरामद किए गए।
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें