फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से भिड़ा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हेलमेट न होने से सिर की चोट जानलेवा बन गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार युवक की तीन साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पाही गांव निवासी हरिमोहन का बेटा मुकेश कश्यप (25) की ससुराल कानपुर नर्वल के भदसा गांव में है। मुकेश पत्नी को लेने बाइक से जा रहा था। औंग थाना क्षेत्र हाईवे के दुर्गागंज के

पास एक पिकअप हवा भराने को खड़ी थी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गया। पुलिस घायल युवक को पीएचसी लेकर पहुंची। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी दो साल की बेटी माही है। थानेदार आरके पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप से टकराकर बाइस सवार की मौत
युवक की तीन साल पहले हुई थी शादी, पत्नी को मायके से लेने जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें