फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के खातिर विवाहिता को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। डेढ़ साल पहले ब्याही गई युवती की शनिवार रात आग लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए जिंदा जलाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी रघुनंदन की बेटी मधु यादव (22) डेढ़ साल पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी कैलाश यादव के साथ ब्याही गई थी। मधु शनिवार की रात संदिग्ध हालात में झुलस गई थी।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर कर दिया। उसकी रात में ही मौत हो गई थी। घटना की खबर पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को पति दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। उससे दहेज में नकदी लाने की मांग की जाती थी।
विज्ञापन


इसी वजह से बेटी की पिटाई की। इसके बाद बेटी को पति ने सास, बहन, बहनोई के साथ मिलकर जिंदा जला दिया। चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बेटी को बचाने का नाटक किया। उन्हें मौत की खबर रविवार सुबह मिली। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाया
ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें