फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में चोरी कर औजार छोड़ गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कल्यानपुर इलाके के स्कूलों में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। चोर शनिवार की रात एक स्कूल में चोरी के बाद किसी की आहट सुनकर चाबियों से भरा झोला और कई औजार छोड़कर भागे। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की।

कल्यानपुर थाने के प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में शनिवार की रात रसोईघर का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर, आटा, चावल उठा ले गए। प्रधानाचार्या रश्मि प्रभा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मौके से चाबी का गुच्छा, सबरी, पेंचकस, दस रुपये की एक नोट और साइकिल मिली।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि चोर अपने पास कई चाबियां ताला खोलने के लिए रखे होंगे। किसी की आहट पाकर भाग निकले होंगे। करीब दस दिन पहले इसी ग्राम पंचायत के मुरादपुर में प्राथमिक विद्यालय और जूूनियर हाईस्कूल शिवराजपुर, आदर्श प्राथमिक विद्यालय पहरवापुर में चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़े जाएंगे।

15- चोरों का छूटा चाबियों से भरा झोला।

स्कूल में चोरी कर औजार छोड़कर भागे चोर
पखवारे भर में इलाके के चौथे स्कूल में चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें