फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम से भिड़ा अवैध कब्जेदार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम से भिड़ा कब्जेदार, गया जेल
विज्ञापन


फतेहपुर। हथगाम थाने के चकदोस्त मोहम्मपुर गांव में कब्जा हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। किसी तरह पुलिस प्रशासन ने हालात पर काबू पाया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गांव के सुघर पुत्र राजपाल ने डेढ़ बिसवा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा है। एसडीएम खागा अवनीश राय के निर्देश पर राजस्व टीम के नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल कब्जा हटाने पहुंचे थे। ग्रामीण महिलाओं ने टीम का विरोध कर मौके से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम दोबारा मंगलवार को इलाकाई पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। टीम ने निर्माण ढहाने का प्रयास किया। महिलाएं और बच्चे खंभे पकड़ कर खड़े हो गए। हंगामा होने पर पुलिस बैरंग लौट आई। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कब्जेदार सुघर के खिलाफ लोकसंपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुघर को उसके गांव से बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

- महिलाएं राजस्व टीम को खदेड़ने के बाद पुलिस से भिड़ीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें