फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की पुत्री अरुणा की शादी दिनांक 20 जून 2020 को मलवां थाने के मदनपुर निवासी जयकरन के साथ हुई थी। शादी के बाद पति जयकरन, सास मेड़िया, ससुर राजेंद्र, जेठ राजकरन, जेठानी सविता, देवर करन दहेज में बाइक, सोने की अंगूठी, चेन की मांग करने लगे।
विज्ञापन

दहेज नहीं दिए जाने पर प्रताड़ित करते। कई बार पति ने तमंचा सीने में लगाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी छोटी बहन की दो अक्तूबर को सगाई थी। पति और ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। इसके बाद पति, जेठ, देवर मायके आए। दहेज की मांग को लेकर रिश्तेदारों के सामने उसे मारापीटा और धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें