फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात के आरोपी मां-बेटे के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के बाद गर्भपात के मामले में वांछित महिला और उसके पुत्र की संपत्ति कुर्क किए जाने की पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी। मामले में थरियांव पुलिस ने 11 मार्च 2021 को मुकदमा दर्ज किया था। विवेचक अनीस सिंह ने बताया कि दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार हुआ था।
मामले में गर्भपात कराने में आरोपी नर्स रन्नो देवी और अमित लोधी फरार चल रहे हैं। ये लोग खखरेरू थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। वारंट के बाद हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनकी संपत्ति कुर्की का नोटिस कोर्ट ने जारी की है। अपर सिविल जज के आदेश पर आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आरोपी सात नवंबर तक हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें