फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप लाइन से सवारी व डाउन लाइन से मालगाड़ी निकाली गई

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ी के डिरेल होने से बंद ट्रेनों का संचालन 21 घंटे बीतने के बाद शुरू हो सका। ट्रैक साफ होने पर अप लाइन में पहले सवारी गाड़ी निकली। वहीं डाउन लाइन से मालगाड़ी निकाली गई।
विज्ञापन

रमवां रेलवे स्टेशन के पास रविवार को जीएन-135 मालगाड़ी डिरेल होने से 29 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट के अप-डाउन ट्रैक से ट्रेनों का संचालन रविवार सुबह 10:25 बजे बंद हो गया था।
प्रयागराज मंडल से लेकर जिले के रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जाकर रूट साफ कराने में जुटे रहे। मलबा हटाने का काम रविवार दोपहर से सोमवार भोर पहर तक चला। अप लाइन सुबह साढ़े सात बजे बहाल किया गया।
विज्ञापन

इसमें पहली ट्रेन सुबह 8:20 बजे भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पास की गई। इसके बाद सुबह 10:30 बजे डाउन लाइन साफ हुआ। इसके बाद फतेहपुर स्टेेशन से रवाना की गई मालगाड़ी को सुबह 11:02 बजे डिरेल प्वाइंट से निकाला गया।
वहीं फतेहपुर स्टेशन पर रुकने वाली दिल्ली की ओर से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आई और स्टेशन पर दो मिनट के स्टापेज के बाद प्रयागराज गई। रेलवे यातायात निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि डिरेल हुई मालगाड़ी का मलबा हटाए जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें