फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थानाक्षेत्र के लोधौरा गांव में पिटाई से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया है। उनके पास से मारपीट में इस्तेमाल लाठी डंडा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

लोधौरा गांव निवासी धूना लोधी (45) का सोमवार भोर पहर गांव के ही रामकरण लोधी से गली गलौज करने पर विवाद हुआ था। धूना लोधी ने रामकरन की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद नाराज रामकरन पक्ष ने धूना को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धूना की मौत हो गई थी। मामले में धूना की पत्नी जमुना देवी ने रामसुमेर, राजेंद्र, पवन और संजय के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मारपीट की रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से धूना की मौत होना स्पष्ट हुआ है। पुलिस ने लोधौरा गांव से रामसुमेर, राजेंद्र और पवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौथे आरोपी संजय की भूमिका की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें