फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कानूनगो का झोला काट 50 हजार रुपए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। एसबीआई से पीछा कर रहे दो युवकों ने एक रिटायर्ड कानूनगो का झोला काटकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। भुक्तभोगी को जब इसका पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के चचीड़ा गांव निवासी शंभूनाथ (70) रिटायर्ड कानूनगो हैं। वह सोमवार की दोपहर एसबीआई खागा पहुंचे और अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले और झोले में डाल लिए। वह पैदल ही चौराहे पर पहुंचे और एक किराना स्टोर में खड़े होकर सामान खरीदने लगे।
कुछ देर बाद जैसे ही उन्होंने झोला चेक किया तो वह नीचे से फटा मिला। यह देख वह दंग रह गए। 50 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि शंभूनाथ की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें