फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध 189 डेंगू रोगियों के भेजे गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डेंगू की आशंका पर 189 संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए कानपुर मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। यह नमूने अलर्ट पर रखे गए 28 गांवों से लिए गए हैं। एक मलेरिया रोगी भी मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मलेरिया जांच के लिए 491 स्लाइडें भी बनाई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर 28 गांवों में अलर्ट जारी कर रखा है। इन गांवों में रोटी, बुढवां, सरायें, चांदपुर, मंगलपुर टकौली, नोनारा, बाबूपुर, नसेनियां, आजमपुर गढवा, सराएं धरमपुर, जलालपुर, नेवरी, पटारी, लंगर, सरांय, देवमई खास, कंजरन डेरा, चिल्ली, बेटा, घनश्यामपुर, सिठर्रा, द्वारिकापुर जट, अमजदपुर, गहरूखेड़ा, दरियापुर, शिवरी और बहरौली शामिल हैं।
इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें रात दिन भ्रमण कर रही हैं। टीमों ने सोमवार को संदिग्ध 189 रोगियों के नमूने डेंगू जांच के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा है। इसके साथ ही 491 स्लाइडें मलेरिया जांच के लिए तैयार की हैं। देवमई ब्लाक क्षेत्र में एक रोगी में मलेरिया की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग इन 28 गांवों के अलावा पूरे जिले में सतर्क हो गया है। अलर्ट वाले गांवों में चार विशेष टीमें लगाई गई हैं। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि घर-घर जाकर रोगी देखे जाएं और संदिग्ध होने पर जांच के नमूने लें। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया देवमई में एक मलेरिया रोगी मिलने की पुष्टि हुई है। मंगलवार को संबंधित गांव में टीम भेजी जाएगी। अब जिलेभर के गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्दी, जुकाम, बुखार रोगी चिह्नित करने के साथ वैक्सीनेशन न कराने वाले लोगों को सूचीबद्ध कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें