बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर संदिग्ध हालात में बुधवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पुत्री ने चचेरों भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी राजकुमार शुक्ला(80) अकेले घर पर रहते थे। बुधवार दोपहर पड़ोसियों ने देखा कि राजकुमार घर के अंदर मृत अवस्था में पड़े हैं। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस व मृतक की इकलौती पुत्री विद्या देवी की दी। विद्या कानपुर जिले के पहाड़पुर नौबस्ता क्षेत्र स्थित ससुराल में रहती है। सूचना पर वह मायके पहुंची। उसने आरोप लगाया कि 10 मार्च को उसके परिवार के ही चचेरे भाइयों ने जबरदस्ती उसके पिता से जमीन की वसीयत करा ली थी। उसके हत्या कर दी। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।