फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में महिलाओं का हंगामा, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दबिश से नाराज महिलाओं ने बिंदकी कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस कर्मियों के विरोध करने पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। इससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने 20 महिलाओं पर सरकारी काम में बाधा, बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली पुलिस को मीरखपुर के गैंगस्टर राज के घर में उसके साले श्यामबाबू के छिपे होने की भनक लगी। श्यामबाबू जहानाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है और मूर्ति चोरी में फरार है। पुलिस ने श्याम बाबू की तलाश में मंगलवार रात दबिश दी। श्याम बाबू घर के पीछे से भाग निकला।
दबिश से नाराज महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। कोतवाली में हंगामा काटने लगी। पहरे पर तैनात सिपाही अखिलेश यादव के विरोध पर पथराव किया। इससे अखिलेश यादव घायल हो गया। पुलिस ने सिपाही का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने कोमल पत्नी राज, हेमा पुत्री महेश, शीतल पुत्री महेश, शांति देवी पत्नी महेश, छाया देवी पत्नी सुरेश और 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें