फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पक्षों के बीच मारपीट, बवालᅠ 17-37-40

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली पोल से जुड़ी लाइन को ठीक करने के चक्कर में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर भाजपा नेता समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज पानी टंकी निवासी शेर बहादुर सिंह की राधा नगर में टाइल्स, पत्थर की दुकान है। शेर बहादुर ने बताया पोल से उनकी दुकान की बिजली गड़बड़ हो गई थी। वह डंडे से तार को हिला रहे थे। तभी पड़ोसी दुकानदारों के तार हिल गए।
इसी बात पर पड़ोसी खाद दुकानदार शीलू गुप्ता, गुटखा एजेंसी संचालक गोल्डी और भाजपा नगर उपाध्यक्ष सोल्डी गुप्ता, बोरा दुकानदार नारायण गुप्ता, पिकअप मालिक रिंकू गुप्ता, शिक्षक अमित कुमार व कुछ अज्ञात लोग लोहे की राड, डंडे लेकर दुकान में घुस आए। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शीलू गुप्ता ने शिकायत करने पर परिवार को मार डालने की धमकी दी। हमले के बाद उसने आपबीती महोबा में तैनात पुलिसकर्मी भाई को बताई। उसने शहर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के शैलेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ शीलू गुप्ता की ओर से शेर बहादुर सिंह, उनकी दुकान के मालिक विकास और 6-7 अज्ञात के खिलाफ बुधवार को मारपीट, बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शैलेंद्र का आरोप है कि आरोपी बिजली के पोल पर डंडा मारकर तार हिला रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर हमला किया और मारपीट की। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें