फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललौली प्रधान के भाई पर मारपीट,धमकी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। थानाक्षेत्र के ललौली कस्बे के सातआना मोहल्ला निवासी आफताब अहमद ने ललौली प्रधान शमीम खान के भाई उमर अली के खिलाफ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने एक समाचार पत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह ललौली कस्बा स्थित ककरहा तालाब का वीडियो बना रहा था। तभी वर्तमान प्रधान शमीम खान का भाई उमर अली पहुंचा। उससे गाली गलौज करने लगा। भ्रष्टाचार दिखाने पर गोली मारने धमकी दी।
वह मौके से चला आया और आरोपी के खिलाफ ललौली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए टरका दिया। एसपी के आदेश पर ललौली पुलिस ने प्रधान के भाई उमर अली के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें