फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद पत्नी का हत्यारोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र के शमशेर का पुरवा गांव में पत्नी की चार जुलाई की रात सोते समय हत्या करने के बाद फरार पति की पुलिस तलाश नहीं कर पाई है। आरोपी का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

शमशेरपुरवा निवासी राजेश पाल ने पत्नी रम्मीता (30) की चार जुलाई की रात ईट पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को खोजने के लिए पुलिस ने कुछ जगहों पर छापेमारी की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। अब पुलिस आरोपी की तलाश में रोहतक जाने की तैयारी में है। आरोपी पहले रोहतक में रहता था। उसके कुछ परिवार के सदस्य भी रोहतक में रहते हैं।
पुलिस अंदाजा लगा रही है यहां से भागने के बाद आरोपी को रोहतक में ही शरण मिल सकती है। पुलिस आरोपी की मानसिक हालत भी ठीक न होने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें