फतेहपुर। एमआरएफ सेंटर के संचालन में बिजली विभाग बाधक बना है। बिजली विभाग ने कनेक्शन के लिए काम तो शुरू किया लेकिन आधा अधूरा ही छोड़ दिया। बाउंड्री तक लाइन आने के बाद आगे नहीं बढ़ सकी है। बिजली विभाग के अफसर पंचायत चुनाव के कारण काम बीच में रोकने की बात कह रहे हैं।
33 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर करीब छह माह से बनकर तैयार है, लेकिन बिजली विभाग कनेक्शन का काम पूरा नहीं कर पाया है। फरवरी में नगर पालिका ने बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए स्टीमेट राशि भी जमा कर दी थी। इसके बावजूद सेंटर को बिजली का इंतजार है। एमआरएफ सेंटर के चालू होने पर शहर के आवास विकास और सिविल लाइन वार्ड से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण यहां किया जाएगा। दोनों वार्डों से करीब पांच टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है।