फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के चार लोगों की मौत से असनी गांव में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रायबरेली जिले के लालगंज थाना अंतर्गत गेगासो में बुधवार शाम सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत से असनी गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। हादसे की खबर आते ही परिवार व गांव के लोग रायबरेली के लिए रवाना हो गए। रात तक शव गांव नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

हुसैनगज के असनी गांव निवासी दिनेश सोनकर (30), मां भुल्ली देवी (55), भतीजी नीलम (13) पुत्री राकेश और परिवार की सीता देवी (40) पत्नी स्व. हरिलाल एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मठ गांव गए थे।
परिवार के चारों लोग एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। असनी पुल से करीब दो किलोमीटर दूर लालगंज थानाक्षेत्र में गेगासो के पहले राजाढाबा के पास फतेहपुर से रायबरेली की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। सभी को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

स्कार्पियो फतेहपुर शहर के एक कारोबारी परिवार की है। स्कार्पियो कई बार विवादों के चलते पकड़ी जा चुकी है। स्कार्पियो में असनी के एक भाजपा नेता भी बैठे थे। हादसे की खबर गांव आते ही परिवार और ग्रामीण लालगंज को रवाना हुए।
गांव में भी कोहराम मच गया। मृतक दिनेश की पत्नी अर्चना का हाल बेहाल दिखा। दिनेश की दो बेटियां और एक बेटा है। दिनेश के दो भाई राकेश और मुकेश हैं। परिवार का कृषि से ही जीवन यापन होता है। वहीं, सीता के पति की पहले मौत हो चुकी है। उसके दो लड़के और एक बेटी है। मां का साया भी छिन गया है।
स्कार्पियो में लिखा है करणी सेना
मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि स्कार्पियो में एक भाजपा नेता बैठा था और गाड़ी में आगे करणी सेना लिखा है। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और वह आगे नहीं बढ़ पाई। गाड़ी में सवार लोग भाग निकले।
एक बाइक पर सवार थे चार लोग
हादसे का शिकार हुए लोग एक ही बाइक पर सफर कर रहे थे। बाइक चलाने वाला दिनेश हेलमेट तक नहीं लगाए था। मृतकों में नीलम और ननकई मां-बेटी हैैं। थानेदार ने घटना की जानकारी मृतका के परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें