फतेहपुर। आठ परिषदीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नेशनल ऊर्जा अथारिटी (नेडा) को 21 लाख 20 हजार की राशि आवंटित की है। सोलर पैनल लगने से इन स्कूलों में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
जिलेभर के 2128 परिषदीय विद्यालयों में से 600 के आसपास से बिजली की लाइन ही नहीं है। ऐसे स्कूलों में सोलर पैनल लगाकर बिजली की सुविधा देने की योजना है। इसके तहत पहले चरण में विभाग ने आठ परिषदीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने की निर्णय लिया है। इन विद्यालयों में कंपोजिट विद्यालय नकसारा, कंपोजिट विद्यालय अढावल, कंपोजिट विद्यालय मैकुआपुर, उच्च प्राथमिक स्कूल गोवर्धनपुर, उच्च प्राथमिक केवई, कंपोजिट गलाथा, प्राथमिक डेंडासई, कंपोजिट विद्यालय इमादपुर शामिल हैं। डीसी निर्माण एमएल वर्मा ने बताया कि आठ स्कूलों में सोलर पैनल लगाने के लिए शासन से 21 लाख 20 हजार की धनराशि प्राप्त हुई थी। यह धनराशि नेडा को हस्तांतरित कर दी गई है। जल्द ही इन स्कूलों में सोलर पैनल लग जाएंगे।