फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये बढ़ाने पर भी हलक सूखे

विज्ञापन
वार्ड नम्बर 10 में खराब पड़ा हैंडपम्प। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये बहाने पर भी हलक सूखे हैं। किशनपुर में ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। शिकायत के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे पानी का संकट बरकरार है।
विज्ञापन

किशनपुर के वार्ड नंबर चार में पीपल के पास लगा हुए हैंडपंप एक महीने से खराब पड़ा है। वार्ड नंबर 10 में एक हैंडपंप बेकार हैं। थाने में लगा हैंडपंप देर काफी देर चलाने के बाद पानी देना शुरू करता है। इसकी मरम्मत की जरूरत है। दमहा नाले के पास लगा हैंडपंप भी देर में पानी देता है। गर्मी की शुरूआत में हैंडपंपों की यह स्थिति आने वाले दिनों में और भी बढ़ने वाली है। वार्ड नंबर नौ में लगे हैंडपंप भी मरम्मत के योग्य है। इन हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर नगर पंचायत फिलहाल गंभीर नहीं है। ऐसे में लोग पानी के लिए दूसरे विकल्पों को तलाशते हैं। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड एक अस्पताल के पास, नागा बाबा मंदिर, छोटी मस्जिद के पास, रामदेवालय मंदिर के पीछे लगे हैंडपंपों में पानी छोड़ने की समस्या है। ईओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कस्बे के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पंचायत प्रयासरत है। दो अप्रैल से ही टीम बनाकर हैंडपंप सही कराए जाएंगे।
मोनू सलमानी ने बताया कि हैंडपंप देर से पानी दे रहे हैं। राहगीरों को समस्या हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि नगर पंचायत जल्द ही हैंडपंपों की मरम्मत करा देगी। भूपत रावत कहते हैं कि गर्मी में नगर पंचायत की ओर से हैंडपम्प की मरम्मत पूर्व में कराई गई है। इस बार जो हैंडपम्प खराब हैं और पानी छोड़ रहे हैं, उन्हें ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें