फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट मेला में पहले दिन लगाई गईं 15 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिवाली पर चित्रकूट मेले के लिए ज्वालागंज बस अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन 15 बसें मेले के लिए भेजी गई हैं। बुधवार से सभी 34 बसों का संचालन शुरू होगा। वहीं प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर भी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुबह से ही चित्रकूट जाने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक 15 बसों को चित्रकूट भेजा गया। एआरएम एमएल केसरवानी ने बताया कि चित्रकूट मेलेे के लिए 34 बसें लगाई गई है। बुधवार से श्रद्घालुओं की ज्यादा भीड़ होगी। इसके लिए चालक, परिचालक व कर्मचारियों की छुट्टिया रद्द करके बुला लिया गया है। वहीं कानपुर-प्रयागराज रूट की बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें