फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलंदा बवाल में छह लोगों पर खिलाफ एफआईआर, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बकरी चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, बवाल के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी रामनारायण की पत्नी जावित्री देवी का शाम करीब पांच बजे बकरी चराने को लेकर एकारी गांव के विपिन से विवाद हो गया था। जावित्री का आरोप है कि तभी
एकारी गांव के बाबूराम उर्फ बबलू, छोटेलाल विकेश, अंकित, विपिन, मोहित ने एक राय होकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में बेटे लवकुश, राहुल परिवार के विनोद,
विज्ञापन

रूपकुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया। लवकुश को गंभीर चोट आईं और वह बेहोश हो गया। राहुल का दाहिना हाथ टूट गया। विनोद और रूपकुमार भी घायल हुए। पुलिस ने विपिन निवासी बिलंदा,
बाबूराम उर्फ बबलू, वीकेश कुमार, छोटेलाल, अंकित पासवान निवासी एकारी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें