फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म प्रतिशोध की शुरू हुई शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को भोजपुरी फिल्म प्रतिशोध की शूटिंग शुरु हुई। फिल्म में एसपी सिद्धांत की पत्नी का रोल कर रहीं शिखा श्रीवास्तव कर रही हैं। पुजारी की भूमिका में राहुल श्रीवास्तव हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक हॉस्पिटल का सीन शूट हुआ। इसमें एसपी सिद्धांत घायल अवस्था में आते हैं। इनका डॉक्टर इलाज करते हैं। एसपी सिद्धांत की भूमिका जयंत श्रीवास्तव ने और डॉक्टर की भूमिका विवेक श्रीवास्तव ने निभाई। शूटिंग के दौरान मंदिर में बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। फिल्म के निर्देशक सत्यार्थ सिन्हा और निर्माता जयंत श्रीवास्तव हैं। फिल्म के गानों को कोरियोग्राफ शिवार्थ शिवा ने किया है।
फिल्म में मुख्य भूमिका भोजपुरी के जाने माने अभिनेता गौरव झा और अभिनेत्री रितू सिंह ने निभाई है। निर्देशक सत्यार्थ सिन्हा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग सात सितंबर तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर होगी। इसमें बांके बिहारी मंदिर, लोधी गंज, खजूर गांव, भृगुधाम भिटौरा सहित कई स्थान शामिल हैं। बताया कि फिल्म बहुत ही अच्छी बन रही है। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ सस्पेंस भी है। इसके गाने भी बहुत अच्छे हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें