फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल लेते फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थानाक्षेत्र के हाजीपुर तिराहे पर एक मिठाई की दुकान पर नमूना लेकर दुकानदार से ठगी करते फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास आईडी समेत कई फर्जी दस्तावेज मिले।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम अमित किराना स्टोर, मिष्ठान भंडार में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर आरोपी पहुंचा। दुकान से मिठाई का सैंपल लिया। रजिस्ट्रेेशन न होने की धमकी देने लगा और रौब गांठने लगा। कुछ दुकानदार पहले भी ठग का शिकार हो चुके थे। इसकी जानकारी बाजार के लोगों को पहले से थी। पुलिस भी दुकानदारों को ठगी को लेकर सतर्क कर चुकी थी। अमित ने एहतियात के तौर पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राहत हुसैन निवासी जाजमऊ मायापुर थाना चकेरी कानपुर को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से राहत सुल्तानपुर घोष ऐंराया सादात का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी मोहर, नमूना भरने के लिए फार्म, फर्जी आईडी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें