फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के विकल्पों पर दें ध्यान और अपनाएं

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में कूड़ा बिनते राज्य मंत्री खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिव? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर देश में चलाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित प्लास्टिक मुक्त देश के निर्माण में सहभागिता संगोष्ठी में पहुंचने पर सीडीओ सत्य प्रकाश ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि गांव में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं ताकि गांवों की प्रतिभा को भी निखरने का पूरा मौका मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गांव-गांव शौचालय बनाकर प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के सपनों को पूरा किया है।
उन्होंने प्लास्टिक मुक्त प्रदेश व देश विषय पर हुई गोष्ठी में भी विचार रखे। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने की अपील की। कहा कि इसकी जगह लोग दूसरे विकल्पों पर ध्यान दें और उन्हें अपनाएं। इसके बाद उन्होंने कचहरी परिसर में प्लास्टिक एकत्र करने में श्रमदान भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, शैलेंद्र रघुवंशी, एडीएम विनय कुमार पाठक, पीडी एमपी चौबे, डीसी मनरेगा अशोक कुमार गुप्ता और बीएसए संजय कुमार कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के आगमन पर साफ-सुथरे कलक्ट्रेट परिसर में सफाई कर्मियों की बकायदा फौज उतार दी गई। हालांकि शहर में ही देवीगंज, लाला बाजार, पीलू तले और आईटीआई के आसपास गंदगी का अंबार लगा होने के बावजूद सफाई का खयाल नहीं आया।
कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री ने जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भेंट की। उन्होंने पार्टी को और मतबूत करने की बात कही। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप लगाए। इस मौके पर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, अर्चना त्रिपाठी, कुलदीप सिंह भदौरिया, ज्योति प्रवीण, मनोज मिश्र और नीरज बाजपेई मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विकास भवन सभागार में शपथ लेते अधिकारी व खिलाड़ी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें