फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी आफिसों में 13 सितंबर से बनेंगे बच्चों के आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। परिषदीय स्कूलों के अलावा प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के आधार कार्ड 13 सितंबर से बीआरसी कार्यालय में बनेंगे। इसके लिए सभी बीआरएसी दफ्तर में कैंप लगाए जाएंगे। पांच से 14 वर्ष के बच्चों का कार्ड निशुल्क बनेगा। जबकि आधार कार्ड संशोधन कराने पर 100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

बीईओ रजनीश कुमार ने बताया कि परिषदीय स्कूल व मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों की सुविधा के लिए कैंप लग रहे हैं। बीआरसी कार्यालय में 13 सितंबर से आधार कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। आधार कार्ड जारी न होने के कारण बच्चों को काफी असुविधा उठानी पड़ रही है। बैंक व डाकघर में भी आसानी से कार्ड नहीं बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें