फतेहपुर। ट्रक चालक की हत्या के मामले में चार माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया लखनऊ बाईपास के पास से राम प्रकाश उर्फ मंसूरी निवासी मंसूरपुर थाना हुसैनगंज को पकड़ा गया है।
चौफेरवा गांव निवासी शिवशंकर (25) ट्रक चालक था। वह दो मई की रात ट्रक पर जाने के लिए चौफेरवा मोड़ पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी रघुराज और रामप्रकाश पहुंचे थे। नाई की गुमटी के बाहर पड़े ब्लेड से गला काटकर दोनों ने शिवशंकर की हत्या कर दी थी। वारदात के पीछे आशनाई का मामला सामने आया था। कोतवाल ने बताया फरार दूसरे आरोपी को भी जेल भेजा गया है।