फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्च्यूनर से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

विज्ञापन
जेल कालोनी में मृतक अनुराग के दरवाजे पर गमगीन बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लग्जरी कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे। घटनास्थल से कोई हेलमेट भी नहीं मिला। फिलहाल अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्ना मवेशी के सामने आने से बाइक सवार अनियंत्रित हो गए थे।
विज्ञापन

शहर के आबूनगर निवासी राजपाल जेलकर्मी हैं और जेल कालोनी में परिवार सहित रहते हैं। उनका पुत्र अनुराग नायर (22) नोएडा में फोटोग्राफी का कोर्स कर रहा था। बुधवार की देर रात अनुराग अपने एक साथी हर्ष उर्फ गोविंद रस्तोगी (25) निवासी रस्तोगीगंज के साथ अपने दोस्त से मिलने बाइक से जा रहे थे। शांति नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास अचानक बाइक के सामने अन्ना मवेशी आ गया।
उससे बचने के लिए अनुराग ने बाइक दाहिनी ओर की तो मवेशी से टकराते हुए सामने से आ रही लग्जरी कार से टकरा गया। हादसा देख कार सवार मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शवों की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अनुराग के पिता राजपाल व मां शारदा देवी बदहवास हो गए। अनुराग के पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुराग का बड़ा भाई शशांक लखनऊ से फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहा है।
विज्ञापन

हर्ष के पिता गोपाल रस्तोगी का चौक बाजार में कारोबार है। इंस्पेक्टर कोतवाली आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें