फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर में लग्जरी वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Thu, 05 May 2022 12:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। लग्जरी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास लग्जरी वाहन की टक्कर से बुधवार रात बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के जेल कालोनी निवासी अनुराग (30), दोस्त गोविंद रस्तोगी (25) निवासी चौक बाजार के साथ लोधीगंज एक दोस्त के पास मिलने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास लग्जरी कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवारों का मौके पर हेलमेट भी पुलिस को नहीं मिला है।

मृतक अनुराग के पिता राजपाल जेल कर्मी हैं। अनुराग नोएडा में फोटोग्राफी का कोर्स कर रहा था। हादसे की खबर से पिता और मां शारदा देवी का हाल बेहाल हो गया। उसका एक बड़ा भाई शशांक फिजियोथेरेपी का कोर्स लखनऊ में कर रहा है। गोविंद के पिता गोपाल चौक बाजार में व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें