फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदने से पहले अभिषेक का मोबाइल हो गया था बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सात दिन से लापता अभिषेक तिवारी का पांडु नदी में कोई सुराग न मिलने के बाद पुलिस अब उसके मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभिषेक करीब पांच बजे नदी में कूदा था जबकि उसका मोबाइल उसी दिन चार बजे से बंद दिखा रहा है। पुलिस कॉल डिटेल से सुराग तलाशने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी अभिषेक तिवारी पर 19 जनवरी को हमला किया गया था। उसे मारने के लिए लोग पीछा कर रहे थे। वह खेतों के रास्ते रुसी गांव में पांडु नदी के पास पहुंच गया था। ग्रामीणों के मुताबिक अभिषेक हमलावरों को आता देखकर करीब पांच बजे नदी में कूद गया था। किंतु एसडीआरफ की तलाश में उसका नदी में सुराग नहीं लगा है।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। इसमें मोबाइल चार बजे के आसपास बंद होने की बात सामने आई है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि भागते समय मोबाइल गिरा होगा। मोबाइल आरोपियों के पास भी हो सकता है। पुलिस मोबाइल का सीडीआर खंगालने में जुटी है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मोबाइल नंबरों की छानबीन की जा रही है। जिससे कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें