फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसआई राम सिंह ने जितेंद्र कुमार यादव निवासी नगरा थाना पनवाड़ी जिला महोबा के पास से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया। उसके साथी अंकित साहू निवासी मोहम्मदीपुर थाना हुसैनगंज एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। संवाद
फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे राहुल मौर्य निवासी संवत को बैंक आफ बड़ौदा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब दस माह पूर्व युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप था। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
पुलिस के सहयोगियों का होगा सम्मान
फतेहपुर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस का सहयोग करने वाले भी सम्मानित किए जाएंगे। इनमें लावारिस शवों का निशुल्क दाह संस्कार व घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का काम करने वाले समाजसेवी अशोक तपस्वी के अलावा किशनपुर में व्यापारी से लूटपाट के दौरान बदमाशों का वीडियो बनाने वाले गोलू यादव, सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने वाले चांदपुर के शिवशंकर तोमर, साल्हेपुर के सर्वेश कुमार उर्फ लाले, रामपुर कुर्मी के रमेश कुमार को पुलिस लाइन में एसपी सम्मानित करेंगे। संवाद