फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से पीलू तले चौराहे के पास श्रम विभाग का कैंप लगवाया गया। इसमें मध्यम वर्गीय 98 व्यापारियों का पंजीकरण कराकर सरकार की योजना से जोड़ा गया।
सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम विभाग में पंजीयन होता है। प्रदेश सरकार द्वारा पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा व असामयिक मृत्यु पर दो लाख का बीमा किया जा रहा है। इसमें कैंप लगाकर 98 लोगों का पंजीयन किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी के भरोसे न रहें। विभागीय कार्यालय व कैंप में जाकर पंजीकरण कराएं। मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण बहुत जरूरी है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गुप्त, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कविता रस्तोगी, गोविंद गुप्ता, अनिल कुमार, राजीव श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, राधेश्याम हयारण, आशीष अग्रहरि, अरुण जायसवाल, अमित शरन बाबी, मनोज सोनी, नरेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, राम स्वरूप, सावन गुप्त, आकाश मोदनवाल आदि मौजूद रहे।