फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन समेत दो अधिकारियों को दी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला उद्योग बंधु की विकास भवन सभागार में सोमवार को बैठक हुई। इसमें जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह व एक्सईएन विद्युत रामसनेही बिना सूचना के गायब रहे। दोनों अधिकारियों को डीएम ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। निर्देश दिया कि अहम बैठकों में कोई अधिकारी गायब न हो। यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने का मुद्दा उठा। इस पर डीएम अपूर्वा दुबे ने यूपीएसआईडीसी के प्रबंधक आरए गुप्ता से इस जवाब मांगा। प्रबंधक ने बताया कि जल निकासी के लिए साइफन बन गए हैं, नाला निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। बैठक में डीएम ने अफसरों को हिदायत दी कि किसी भी उद्यमी की कोई भी समस्या है, तो उसका प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाए। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग एस सिद्दीकी, सत्येंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें