फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सात मार्च से दोनों पालियों में शुरू होने वाली परीक्षा में पहले दिन निर्धारित केंद्र में सुबह 10 बजे से प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दीपचंद्र का पत्र आते ही जिले में परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट जाएगी उनकी 19 को होगी।

पहली पाली की परीक्षा 7.30 से 10.30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दो से शाम पांच बजे तक होगी। आठ मार्च को पहली पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के अनिवार्य संस्कृत काव्य का प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरी पाली में प्रथमा अनिवार्य संस्कृत व्याकरण प्रथम, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के अनिवार्य संस्कृत काव्य प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


नौ मार्च को पहली पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष का अनिवार्य संस्कृत काव्य, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के अनिवार्य संस्कृत व्याकरण का द्वितीय प्रश्नपत्र होगा। दूसरी पाली में प्रथमा पद्य काव्य द्वितीय, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष अनिवार्य संस्कृत काव्य तथा उत्तर मध्यमा के अनिवार्य संस्कृत व्याकरण विषय की परीक्षा होगी। दस मार्च को पहली पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष अनिवार्य संस्कृत व्याकरण द्वितीय प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली में प्रथमा गद्य काव्य तृतीय प्रश्नपत्र, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के अनिवार्य संस्कृत व्याकरण के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।

12 मार्च को पहली पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के अनिवार्य हिंदी के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में प्रथमा दर्शन के चतुर्थ प्रश्नपत्र, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के अनिवार्य विषय हिंदी के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 13 मार्च को पहली पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के तृतीय प्रश्नपत्र हिंदी, उत्तर मध्यमा द्वितीय के चतुर्थ प्रश्नपत्र क वर्ग तथा दूसरी पाली में प्रथमा के हिंदी के पांचवें प्रश्नपत्र, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष हिंदी के पंचम प्रश्नपत्र, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष अनिवार्य हिंदी के तृतीय प्रश्नपत्र, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के क वर्ग के चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।

14 मार्च को पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के क वर्ग के चतुर्थ प्रश्नपत्र, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के क वर्ग के पंचम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली में प्रथमा के सामान्य विषय इतिहास भूगोल नागरिक शास्त्र के षष्ठम प्रश्नपत्र, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के क वर्ग के चतुर्थ प्रश्नपत्र तथा उत्तर मध्यमा प्रथमवर्ष के क वर्ग के पंचम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।

15 मार्च को पहली पाली में ख वर्ग के षष्ठम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली में गणित सप्तम प्रश्नपत्र, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष ख वर्ग के षष्ठम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 16 मार्च को पहली पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के ख वर्ग के पंचम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली में प्रथमा के वैकल्पिक विषय अष्ठम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष ख वर्ग के पंचम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


17 मार्च को पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष ऐच्छिक विषय अंग्रेजी षष्ठम प्रश्नपत्र, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष ऐच्छिक विषय अंग्रेजी तथा दूसरी पाली में प्रथमा, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के ऐच्छिक विषय अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें