रजीपुर स्थित विद्यालय में कबड्डी खेलने को तैयार खड़े खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं हैं। बुधवार को कमालगंज में रजीपुर न्याय पंचायत के तहत आने वाले स्कूलों और मोहम्मदाबाद की न्याय पंचायत मेरापुर के तहत आने वाले स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई।
रजीपुर न्याय पंचायत के स्कूलों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता रजीपुर के एक प्राइवेट स्कूल मैदान पर हुई। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर की छात्रा जरीना ने 100 व 200 मीटर की दौड़ में हासिल की। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भटपुरा की हिमांशी व बालक वर्ग में चंदनपुर के कृष्णा विजेता बने।
कबड्डी बालक वर्ग में सुल्तानपुर और बालिका वर्ग में आजादनगर विद्यालय के छात्रों की टीम विजेता रही। राकेश आर्य व मनोज शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। अनुराग कुशवाह, नागेंद्र, मुजफ्फर हुसैन, भुवनेश भदौरिया, विष्णुदयाल व्यवस्था में रहे।
अहमदपुर देवरिया न्याय पंचायत की प्रतियोगिता में हिसामपुर के बच्चे आगे रहे। जिला भाजपा मंत्री गुरुचरण आजाद ने पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया। ओमसिंह चौहान, विनोद गौतम, पीयूष कटियार, अलका, प्रवेश, विनय दुबे आदि मौजूद रहे। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र की न्याय पंचायत मेरापुर स्तर के स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिताएं संविलियन विद्यालय देवसनी में कराई गईं। इसमें 18 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बीईओ रंगनाथ चौधरी, एआरपी मनीष अवस्थी, धनपाल वर्मा, प्रधानाध्यापक कृष्णाधार मिश्रा समेत आदि मौजूद रहे।