फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 लाख से पांच ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में 61 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान तैयार कराए जाएंगे। इसके लिए इस्टीमेट बना लिया गया है। मैदान बनने से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विकास खंड राजेपुर में खेल मैदान के लिए पांच ग्राम पंचायतें चयनित की गई हैं। इनमें ग्राम पंचायत कुम्हरौर, हुसैनपुर राजपुर, पिथनापुर, सरह व राजेपुर राठौरी शामिल हैं। खेल मैदानों के निर्माण से मनरेगा श्रमिकों को काम तो बच्चों व युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। खेल मैदानों के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये मनरेगा व 51.53 लाख रुपये ग्राम पंचायत के खाते से खर्च किए जाएंगे।
इसके लिए इस्टीमेट बनाए जा चुके हैं। ग्राम पंचायत कुम्हरौर में 13.12 लाख, हुसैनपुर राजपुर में 6.26 लाख, पिथनापुर में 12.86 लाख, सरह में 14.98 लाख व राजेपुर राठौरी में खेल मैदान के लिए 11.54 लाख का इस्टीमेट बनाया गया है।
विज्ञापन

खेल मैदान में बाउंड्रीवाल, पाथ-वे, झूले व पौधरोपण आदि के काम कराए जाएंगे। बीडीओ अशोक कुमार दुबे ने बताया कि खेल मैदान निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर जिला मुख्यालय पर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें