फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला

विज्ञापन
रिंकी की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार में मंगलवार की शाम महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। दो वर्षीय पुत्र के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने खिड़की से झांका तो महिला को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पिता ने दामाद सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बिहार निवासी विपिन कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी रिंकी (22), पिता नारद, मां निर्मला देवी, भाई अर्पित, बहन आकांक्षा भी दिल्ली में उसके साथ रहते है। महीने भर पहले विपिन की पत्नी रिंकी दो वर्ष के पुत्र शिवांश को लेकर गांव आ गई थी, तब से वह घर में अकेली रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को वह अपने पुत्र के साथ मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में बाजार से आई। शाम लगभग चार बजे शिवांश के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बाहर से रिंकी को कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इस पर आसपास के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो रिंकी का शव कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर दरोगा बलराज भाटी व तहसीलदार राजू मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा गया।
हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के सवायजपुर निवासी पिता देवेंद्र सिंह जानकारी मिलने पर गांव बिहार पहुंचे। उन्होंने दामाद विपिन, उसके पिता नारद, मां निर्मला, ननद सोनी, सालिनी व चचिया सास रीमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि तीन वर्ष पहले रिंकी की शादी विपिन से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए रिंकी को प्रताड़ित करने लगे। मांग न पूरी होने पर मंगलवार को फंदे पर लटका कर मार डाला।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें