फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में बर्तन साफ करते वक्त पीट पर गोली लगने से महिला घायल हो गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सरे कराने के बाद परिजन उसे घर ले गए। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव सोताबहादुरपुर निवासी फिदा हुसैन की पत्नी आयशा (34) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थीं। इस दौरान पीठ में कुछ लगा, जिससे करीब दो इंच लंबा घाव हो गया। आयशा चीखकर भागी। परिजन खून बहता देख निजी अस्पताल में ले गए, डाक्टर ने घाव में दो टांके लगाकर पट्टी कर दी।
करीब एक घंटे बाद पीठ में करीब तीन इंच दूरी पर एक छर्रा सा फंसा मालूम हुआ। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। महिला को दोपहर दो बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक्सरे कराने के बाद परिजन घर ले गए। उन्होंने कहा कि बाद में ऑपरेशन कराएंगे। पांचाल घाट चौकी प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के गोली लगने की बात सही है। इस घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें