फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की में मौत, पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
साधना के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन

जहानगंज। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और ससुरालीजन शव को छोड़कर घर से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ व एसओ ने मौके पर छानबीन कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव बंथलशाहपुर निवासी राजीव की पत्नी साधना (30) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह घर के बरामदे में शव पड़ा था और पति समेत ससुरालवाले लापता थे। गांव के दिनेेश कुमार ने कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव भोजापुर निवासी साधना के पिता अमर सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद अमर सिंह परिजनों के साथ बंथलशाहपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर व एसओ दिनेश गौतम मौके पर पहुंचे और बारीकी से छानबीन की। पुलिस को साधना के गले पर नाखूनों के निशान मिले।
अमर ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2016 में साधना का विवाह राजीव के साथ किया था। ससुरालीजन दहेज में बाइक न मिलने पर साधना को प्रताड़ित करते थे। उसने कई बार जानकारी दी थी।
विज्ञापन

एसओ दिनेेेश गौतम ने बताया कि अमर की तहरीर पर पुलिस ने पति राजीव, उसके भाई रजलेश, सनोज, ससुर प्रताप सिंह, सास कुंदो देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें