फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला गड्ढा का जलभराव होगा खत्म, पंपवेल निर्माण शुरू

विज्ञापन
शहर के रामलीला गड्ढा में पंपवेल बनाने को होता काम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्रीराम के नाम पर बनी कमेटी की धरोहर रामलीला गड्ढा में अब जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए 83.83 लाख रुपये से पंपवेल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। चारों ओर मार्ग और नाला भी बनेगा। एकत्रित पानी को पंपसेट से बाहर फेंक दिया जाएगा।
विज्ञापन

बद्री विशाल डिग्री कालेज के सामने स्थित रामलीला गड्ढा में कभी दशहरा के दिन मेला लगता था। यहीं रावण का पुतला फूंका जाता था। तमाम दुकानें लगती थीं। मुख्यमार्ग पर तीन गेट हुआ करते थे। मगर धीरे-धीरे जिम्मेदारों की अनदेखी और पालिका की मनमानी के चलते आसपास की बस्ती का पानी इसी मैदान में छोड़ दिया गया। कई सालों से हालात यह हैं कि पूरे वर्ष मैदान पानी से लबालब रहता है। नतीजतन दशहरा मेला बंद करना पड़ा।
कुछ दिन पहले इसके सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। शासन ने 83.83 लाख रुपये स्वीकृत किए। जल निगम ने इस धनराशि से काम शुरू करवा दिया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता सुशील तिवारी ने बताया, एक पंपवेल बन रहा है। इसके अलावा चारों ओर सड़क और नाला बनाया जाएगा। चारों ओर बस्ती का पानी उसी नाले से होकर पंपवेल में डाला जाएगा। दिन भर एकत्रित हुआ पानी शाम के वक्त कुछ ही घंटों में पंपसेट से सड़क किनारे बिछाई जा चुकी पाइप लाइन से लालगेट स्थित नाले में डाला जाएगा। इससे मैदान का जलभराव खत्म हो जाएगा। यह काम दो माह में पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें