फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. वंदना सिंह को डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल के निरीक्षण में दो डॉक्टर सहित 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने इनका स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने अस्पताल के सभी वार्डों, विभागों का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। एक डॉक्टर कई महीने से गैरहाजिर हैं। उनकी सेवा समाप्ति के सीएमएस को निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. वंदना सिंह सुबह करीब साढ़े 10 बजे महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में लिया। डॉक्टर को एक चिकित्सक समेत 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी की अनुपस्थिति दर्ज कर सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ महिला इमरजेंसी, ओटी, वार्ड, एसएनसीयू वार्ड में पहुंचीं। उन्होंने वहां मरीजों से भी बातचीत की। सीएमओ कार्यालय में पहुंची, तो टीकाकरण के बारे में जानकारी चाही। मगर वहां प्रभारी एएनएम उनका जवाब नहीं दे सकीं। इस पर असंतोष जताते हुए फटकार लगा दी।एएनएम से कहा कि वह रजिस्टर पूरी तरह से दुरुस्त रखें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। करीब दो माह से गैरहाजिर चल रही फतेहगढ़ की एक डॉक्टर की सेवाएं समाप्ति करने के निर्देश सीएमएस को दिए।