फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का पुतला व झंडा फूंककर विहिप ने जताया विरोध

विज्ञापन
कमालगंज तरिहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद व बजरंदल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जम्म-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चौक व कलक्ट्रेट में पाकिस्तान का पुतला व झंडा फूंक कर विरोध जताया। अफसर ज्ञापन लेने नहीं आए तो पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के सामने जाम लगा दिया। अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देने से इनकार कर डीएम को बुलाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने देरी के लिए माफी मांगकर सभी को शांत कराया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, उपाध्यक्ष राहुल, अभिषेक, अनुज व संदीप की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को चौक पर दोपहर करीब 12 बजे एकत्रित हुए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में निर्दोष सात भारतीयों की हत्या के प्रति आक्रोश जाहिर कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर जमकर भड़ास निकाली। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी लोग बद्री विशाल डिग्री कॉलेज तक आए। लेकिन कोई अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंचा।
प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिकारी के न आने पर सभी पदाधिकारी टेंपो में बैठकर फतेहगढ़ के कुमार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट तक गए। सूचना मिलते ही कोतवाल जय प्रकाश पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने वंदेमातरम व जय श्रीराम के नारे लगाकर यहां भी पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले किया।
विज्ञापन

डेढ़ बजे के बाद भी कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। इस पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारी डीएम कक्ष के बाहर जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पहुंच गए। पदाधिकारियों ने चार घंटे इंतजार करने का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर कर कलक्ट्रेट के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। मुकेश बाथम उन पर भड़क गए और ज्ञापन देने से इनकार कर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। लगभग ढाई बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव वहां पहुंचीं। पदाधिकारियों के गुस्से को देखकर उन्होंने देरी के लिए माफ करने की बात कही। इस पर एक पदाधिकारी ने कहा कि मातृ शक्ति माफी मांग रहीं है तो अब सभी लोग शांत हो जाओ। पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इनसेट...
पाक पीएम का पुतला जलाया
कमालगंज। कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा की जा रही हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में शनिवार को विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला लेकर नारेबाजी की और जुलूस निकाला। रेलवे तिराहे पर पुतले को जला दिया। विहिप के जिला उपाध्यक्ष श्याम सहयोगी, नगर अध्यक्ष शोभित चतुर्वेदी, आकाश सिंह, योगीराज दवे, आकाश गुप्ता, अरुण गुप्ता टेसू, राजा शुक्ला आदि भी मौजूद रहे। उधर, मोहम्मदाबाद में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भी पाकिस्तान कर पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान बजरंगदल के सहसंयोजक अनुज प्रताप, अनूप, प्रदीप, अमर सिंह चंदेल, लालू विशैन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें