फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्रूखाबाद में भाजपा नेता से चिल्लाकर बोला दरोगा, कुर्सी से उठ, भाजपाइयों ने थाने में काटा हंगामा

Thu, 18 Mar 2021 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
थाने में दरोगा के खिलाफ तहरीर देते भाजपाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के अमृतपुर में थाने पहुंचे भाजपा नेता के परिचय देने पर दरोगा ने उनको चिल्लाकर कुर्सी से उठा दिया। साथ ही हवालात में बंद करने की धमकी दी। इस पर भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव कर विरोध जताया। जिसके बाद भाजपा नेताओं की एसओ से भी तीखी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के फकरपुर गांव निवासी भाजपा राजेपुर मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने ताऊ सुभाष चंद्र के चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। हलका के दरोगा दिलीप कंचन ने मोबाइल पर कॉल करके मनोज कुमार मिश्रा को थाने बुलाया। गुरुवार को मनोज थाने पहुंचे और अपना परिचय दिया।

इस पर दरोगा दिलीप कंचन ने गाली गलौज कर मनोज को कुर्सी से उठा दिया और हवालात में बंद करने की धमकी दी। मनोज ने मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक सुशील शाक्य को फोन पर दरोगा के अभद्रता करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ की हुई भाजपाईयों से झड़प - फोटो : amar ujala
इसके बाद भाजपा नेता नीरज अवस्थी, आलोक बाजपेई, सौरभ मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह परमार, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह, रमाकांत त्रिवेदी सहित तीन दर्जन भाजपाई थाने पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव कर आक्रोश जाहिर किया। एसओ जसवंत सिंह भी मौके पर पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने पूरे मामले की जानकारी देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसओ जसवंत सिंह की भी भाजपा नेताओं से नोकझोंक हो गई। मनोज कुमार ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि मनोज सहित चार लोग थाने पर आए और कुर्सियों पर बैठ गए। दरोगा दिलीप कंचन ने कहा कि ठेकेदारी का चरित्र प्रमाण पत्र है। आवेदक के बिना आए रिपोर्ट नहीं लगाऊंगा। इसके बाद दरोगा ने इन लोगों से एक कुर्सी खाली करवाकर मांग ली। इसी बात पर भाजपा नेता नाराज हो गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें