फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर खोखे में घुसा, पांच घायल

विज्ञापन
शमसाबाद कसबा में ट्रैक्टर की नीचे दबी साइकिल व जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। फैजबाग मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर खोखे (लकड़ी से बनी दुकान) में टक्कर मारता हुआ घुस गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर एक को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के फैजबाग मार्ग पर मोहल्ला अलेपुर निवासी रामरहीश की खोखे में चाय की दुकान है। इस पर शनिवार शाम को बेलासरायगजा निवासी चंद्रभान, जोगेंद्र, जनपद एटा के गांव भाऊपुर निवासी मुन्नालाल, मोहल्ला दुबे निवासी सभासद के पुत्र विकास दुकान के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खोखे में घुस गया। इससे रामरहीश सहित पांचों लोग घायल हो गए। पास में खड़ी साइकिल भी ट्रैक्टर के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई।
चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने घायल जोगेंद्र की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से पांच लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें