फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्धा समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव पहाड़पुर निवासी 60 वर्षीय कुसुमा देवी की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पजारा निवासी भाई सुभाष चंद्र को दी। सुभाष चंद्र ने पुलिस से बहन की हत्या करने का आरोप लगाकर शिकायत कर दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह दरोगा नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ कुसुमादेवी के घर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। तब तक भाई सुभाष चंद्र वहां पहुंच गया और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इससे दरोगा वहां से लौट गए। बताया गया कि वृद्धा बीमार रहती थी। उसके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उधर, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी केसरी नंदन ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि बड़े भाई मुकेश शाक्य गांव में अकेले मकान में रहता था। उसने सारी जमीन बेच दी। वह बीमार रहने लगा। 26 दिसंबर को बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। दरोगा अनिल कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें