फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाल सराय से घुमना तक दो घंटे जाम, डंडे फटकारे

Tue, 05 Dec 2023 09:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में गलियों से घुसे ई-रिक्शा व चौपहिया वाहनों की वजह से लाल सराय से घुमना तक दो घंटे जाम लगा रहा। उसी दौरान स्कूलों की छुट्टी भी जाम में सहायक बनी। जाम में फंसकर छात्र-छात्राएं और राहगीर परेशान रहे। कोतवाली और यातायात पुलिस ने डंडा फटकार कर जाम पर काबू पाया।
विज्ञापन




हर साल की तरह इस बार भी मंगलवार को नितगंजा मंदिर पर यज्ञ कार्यक्रम हुआ। लिहाजा घुमना से नितगंजा मार्ग को बंद कर दिया गया। ऐसे में वाहनों का दबाव मुख्यमार्ग पर अधिक हो गया। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा व कारें कोतवाली रोड, बूरा वाली गली, तलैया फजल इमाम आदि गलियों से होकर मुख्यमार्ग पर पहुंचे, तो दोपहर करीब दो बजे जाम लग गया। लाल सराय से घुमना तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद पहुंची कोतवाली और यातायात पुलिस ने गलियों से घुसने वाले वाहनों को रोक दिया। कोतवाली के सामने ई-रिक्शा चालकों को डंडा फटकार कर पीछे दौड़ा दिया। उसी वक्त स्कूलों की छुट्टी होने से जाम ने और विकराल रूप ले लिया। करीब सवा तीन बजे धार्मिक आयोजन समाप्त होते ही मार्ग पर यातायात शुरू कर दिया गया। लिहाजा पुलिस को जाम खुलवाने में सहायता मिली। शाम चार बजे के करीब यातायात सामान्य किया जा सके। जाम में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें