फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रदेश स्तरीय प्रधानाचार्य परिषद का अधिवेशन 24 को

Tue, 05 Dec 2023 09:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रस्तोगी इंटर काॅलेज में मंगलवार को प्रधानाचार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर को नारायण आश्रम पांचाल घाट पर प्रदेश स्तरीय प्रधानाचार्य परिषद का अधिवेशन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री डाॅ.संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि अधिवेशन की सफलता के लिए विद्यालयों में जनसंपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के आने की सहमति मिल गई है।

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि अधिवेशन से पहले 23 दिसंबर को संगठन की बैठक होगी। महामंत्री डॉ. ब्रजभूषण सिंह व कोषाध्यक्ष योगेशचंद्र तिवारी ने कहा कि विद्यालयों में जनसंपर्क के दौरान सक्रिय प्रधानाचार्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाए।
विज्ञापन




कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी, इंदू मिश्रा, विनीत त्रिपाठी, विश्वमोहिनी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें