फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की जानकारी के लिए ‘आपरेशन हंट’

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी के लिए ‘आपरेशन हंट’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत एसपी ने पुलिस को उनके कार्य क्षेत्र में 15 वर्ष पुराने अपराधियों की 72 घंटे में सूची बनाकर मुख्यालय पर उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही अपराधी के घर पर सत्यापन का पचास सेकेंड का वीडियो ग्रुप पर अपलोड करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने सोमवार देर रात सभी थानेदारों को 72 घंटे का ‘आपरेशन हंट’ अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसमें 15 वर्ष पुराने लूट, डकैती, चेन स्नैचिंग, डकैती के मामलों में दर्ज मुकदमों में नामित व प्रकाश में आए अपराधियों की सूची बनाने का आदेश दिया है। सूची मेल पर अपलोड करने के बाद इन सभी अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर उनके क्रियाकलापों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
एसपी ने सत्यापन के दौरान का पचास सेकेंड का वीडियो बनाकर कमांड ग्रुप पर अपलोड करने का भी आदेश दिया है। यदि कोई अपराधी गैर जनपद व राज्य का रहने वाला है तो वहां के संबंधित थानेदार से संपर्क कर उसका डोजियर बनाया जाएगा। एएसपी अजय प्रताप सहित सभी सीओ को अपने सर्किल के सभी थानेदारों को मार्ग दर्शन देने के आदेश भी दिए हैं। एसपी का फरमान जारी होते ही थानों में अपराधियों की सूची बनाकर सत्यापन काम शुुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें